ePaper

फोरलेन किनारे पिकअप से 650 लीटर विदेशी शराब बरामद

Updated at : 28 Nov 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
फोरलेन किनारे पिकअप से 650 लीटर विदेशी शराब बरामद

650 liters of foreign liquor recovered

विज्ञापन

संवाददाता मुजफ्फरपुर अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदन बखरी में मंगलवार देर शाम पुलिस ने फोरलेन किनारे खड़ी एक पिकअप से अवैध रूप से शराब उतारे जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई है. सूचना मिलते ही अहियापुर थाना के दारोगा अजय प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देखते ही तस्कर गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गए. पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर जांच की, जिसमें करीब 650 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. वाहन को थाने लाकर जप्त कर दिया गया है. इस संबंध में दारोगा अजय प्रसाद के बयान पर गाड़ी मालिक के खिलाफ अवैध शराब तस्करी का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

SUMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन