Muzaffarpur Newsनौकरी के लिए 45 छात्रों ने आजमायी किस्मत

Author Ankit
Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur Newsनौकरी के लिए 45 छात्रों ने आजमायी किस्मत

नौकरी के लिए 45 छात्रों ने आजमायी किस्मत

विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक में पूल प्लेसमेंट ड्राइव

कई संस्थानों के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

मुजफ्फरपुर.

नयाटोला स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में आनंद ग्रुप के तत्त्वावधान में पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव हुआ. इसमें मेकैनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल व कंप्यूटर साइंस विभाग से 45 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया. राजकीय महिला पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर, राजकीय पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीवान, गोपालगंज पॉलिटेक्निक के भी विद्यार्थी इसमें शामिल हुए.

प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान आनंद ग्रुप के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों से संवाद किया. कंपनी की नीतियों और जॉब प्रोफाइल की विस्तृत जानकारी दी. चयनित विद्यार्थियों को एक साल का अप्रेंटिसशिप पूरा करने के बाद बीटेक प्रोग्राम में शामिल होने का अवसर भी प्रदान किया जायेगा. पूरे प्लेसमेंट प्रक्रिया का संचालन प्राचार्य डॉ ठाकुर संजय कुमार ने किया. उन्होंने चयनित विद्यार्थियाें को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर प्रशिक्षण व नियोजन पदाधिकारी डॉ मदन, विभागाध्यक्ष प्रो मो सेराज, प्रो विनय रंजन, प्रो निशित रंजन ने भूमिका निभायी. बताया कि चयनित विद्यार्थियों की सूची कंपनी जारी करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankit

लेखक के बारे में

By Ankit

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन