पॉलिटेक्निक कॉलेजों में पहले चरण में 422 विद्यार्थियों का नामांकन

Updated:
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक कॉलेजों में पहले चरण में 422 विद्यार्थियों का नामांकन

पॉलिटेक्निक कॉलेजों में पहले चरण में 422 विद्यार्थियों का नामांकन

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. पॉलिटेक्निक कॉलेजों में पहले चरण में दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो गयी. जिले के दोनों पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 422 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है. राजकीय पॉलिटेक्निक में 227 विद्यार्थियाें का नामांकन हुआ है. वहीं 75 विद्यार्थियों ने अपग्रेड का विकल्प चुना है. महिला पॉलिटेक्निक में 193 अभ्यर्थियों का नामांकन हुआ है. नयाटोला स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डाॅ ठाकुर संजय कुमार ने बताया कि सिविल में सर्वाधिक 81 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. मैकेनिकल में 41, इलेक्ट्रिकल में 28, कंप्यूटर साइंस में 31, लेदर टेक्नोलाजी में तीन विद्यार्थियों ने नामांकन कराया. बेला स्थित राजकीय महिला पाॅलिटेक्निक के प्राचार्य डाॅ वरूण कुमार राय ने बताया कि काॅलेज में 193 छात्राओं ने नामांकन कराया है. यहां भी सिविल ब्रांच में सबसे अधिक 60 छात्राएं नामांकित हुई हैं. कंप्यूटर साइंस में 53, इलेक्ट्रिकल में 55, इलेक्ट्राॅनिक्स में 18 छात्राओं ने दाखिला लिया है. बता दें कि दूसरे चरण में दाखिले की प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prashant Kumar

लेखक के बारे में

By Prashant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन