224 शोध प्रस्तावों को पीजीआरसी से मिली स्वीकृति

Author Ankit
Updated:
विज्ञापन
224 शोध प्रस्तावों को पीजीआरसी से मिली स्वीकृति

224 research proposals got approval

विज्ञापन

– मानविकी, कॉमर्स, मैनेजमेंट और एजुकेशन संकाय के विषयों के लिए आयोजित हुई बैठक – अंग्रेजी के पांच शोध प्रस्तावों में संशोधन के प्रस्ताव के साथ दी गई स्वीकृति वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के सीनेट सभागार में सोमवार को मानविकी, कॉमर्स, मैनेजमेंट और एजुकेशन संकाय के विषयों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च काउंसिल की बैठक आयोजित की गई. कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में हुई पैट 2022 के शोधार्थियों के लिए हुई इस बैठक में कुल 10 विषयों के 224 शोध प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई. वहीं अंग्रेजी के पांच शोध प्रस्तावों को आंशिक संशोधन के साथ मंजूदी दी गई है. इन विभागों की ओर से डिपार्टमेंटल रिसर्च काउंसिल से स्वीकृत प्रस्तावों को पीजीआरसी में लाया गया था. हिंदी में सर्वाधिक 55, एजुकेशन में 51, कॉमर्स में 45, मैनेजमेंट में 29, अंग्रेजी में 22 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है. इसके अतिरिक्त मैथिली में 4, उर्दू में 5, दर्शनशास्त्र में 6, संगीत में 5, पर्शियन में 2 समेत कुल 224 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी. बता दें कि इससे पूर्व 16 मई को हुई बैठक में साइंस और सोशल साइंस के विषयों से जुड़े 500 शोध प्रस्तावाें को स्वीकृत किया गया था. शोध प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद अब शोधार्थी संबंधित विषयों पर रिसर्च शुरू कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankit

लेखक के बारे में

By Ankit

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन