Muzaffarpur : लीची बागान की घेराबंदी में लगे लोहे के 20 खंभे की चोरी

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 9:10 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : लीची बागान की घेराबंदी में लगे लोहे के 20 खंभे की चोरी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पारू देवरिया थाना क्षेत्र के नेकनामपुर गांव स्थित लीची बागान में पेड़ों को बचाने के लिए की गयी घेराबंदी में लगे लोहे के 20 खंभे को चोर काट कर ले गये. मामले को लेकर जमीन मालिक विवेक मिश्रा ने देवरिया थाने में शिकायत दर्ज करायी है़ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. जमीन मालिक ने बताया कि तीन बीघे के प्लाट में 10 साल पहले लीची के पौधे लगाये थे, जिसे नीलगाय बर्बाद कर रहा था़ इस कारण हजारों रुपये खर्च कर लोहे के एंगल से घेराबंदी कर कांटा युक्त तार लगाया था, जिसमें से बीती रात चोरों ने 20 लोहे के एंगल काट कर ले गये, जिसे लीची का पेड़ असुरक्षित हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन