ePaper

Muzaffarpur : पैक्स चुनाव :: पहले दिन 15 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया

Updated at : 12 Sep 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur : पैक्स चुनाव :: पहले दिन 15 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया

Muzaffarpur : पैक्स चुनाव :: पहले दिन 15 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरैया प्रखंड के रामकृष्ण दुबियाहीं पैक्स चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन तथा सदस्य पद के लिए विभिन्न कोटि से 15 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. मामले में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ भृगुनाथ सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुमार, नीरज कुमार और सिंधू देवी ने पर्चा दाखिल किया. वहीं प्रबंधकारिणी सदस्य के लिए सामान्य वर्ग से 07, पिछड़ा वर्ग से 04 तथा अतिपिछड़ा वर्ग से 04 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया. साथ ही बताया कि 12 और 13 सितंबर को नामांकन तथा 15 सितंबर को नामांकन पर्चा की जांच और स्क्रूटिनी की जायेगी. वहीं 17 सितंबर को नाम वापसी के उपरांत चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा. वहीं 25 सितंबर को सुबह 7 से 4.30 बजे शाम तक चुनाव कराया जाएगा. तत्पश्चात मतपेटी प्रखंड कार्यालय परिसर लाकर मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन