कांटी में दुकान से पांच लाख की संपत्ति चोरी

कांटी : थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पुराना चौक के पास रविवार की देर रात सिद्धि विनायक ट्रेडर्स में चोरों ने चोरी की. दुकान के मालिक मनीष कुमार ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. चोरों ने ड्राई फ्रूट, मसाला के साथ नगद की चोरी की. पीड़ित ने आवेदन में बताया है कि दुकान से […]
कांटी : थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पुराना चौक के पास रविवार की देर रात सिद्धि विनायक ट्रेडर्स में चोरों ने चोरी की. दुकान के मालिक मनीष कुमार ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. चोरों ने ड्राई फ्रूट, मसाला के साथ नगद की चोरी की. पीड़ित ने आवेदन में बताया है कि दुकान से करीब पांच लाख की संपत्ति की चोरी हुई है.
पीड़ित ने कहा कि रात को दुकान बंद कर घर चले गए. उसके बाद चोरों ने दुकान के एलबेस्टर काट कर कीमती सामान की चोरी कर ली. सोमवार को दुकान आने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि चोरी का आवेदन मिला है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच कर चोरों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




