सीबीआइ ने अवधि विस्तार के लिए सुप्रीम कोर्ट में दिया आवेदन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2019 3:14 AM
मुजफ्फरपुर : नवरुणा हत्याकांड में सीबीआइ ने सुप्रीम काेर्ट में अवधि विस्तार के लिए फिर से आवेदन दिया है. हालांकि गुरुवार को कोर्ट ने आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं की. एक हफ्ते के अंदर आवेदन पर सुनवाई होने की उम्मीद है. सीबीआइ ने कोर्ट में अवधि विस्तार के आवेदन के साथ तीन माह में की […]
मुजफ्फरपुर : नवरुणा हत्याकांड में सीबीआइ ने सुप्रीम काेर्ट में अवधि विस्तार के लिए फिर से आवेदन दिया है. हालांकि गुरुवार को कोर्ट ने आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं की. एक हफ्ते के अंदर आवेदन पर सुनवाई होने की उम्मीद है. सीबीआइ ने कोर्ट में अवधि विस्तार के आवेदन के साथ तीन माह में की गयी जांच का प्रगति प्रतिवेदन भी कोर्ट में सौंपा है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि हत्यारों का सुराग पाने के लिए सूचना देने वालों को सीबीआइ की ओर से दस लाख इनाम की भी घोषणा की गयी है. वही 90 दिनों के अंदर किन किन लोगों से पूछताछ की गयी है, उसकी विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में दी गयी है. इन रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट से सीबीआइ ने फिर से तीन माह का अतिरिक्त समय देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










