नवरुणा के पड़ोसी को पूछताछ के लिए सीबीआइ का नोटिस!
मुजफ्फरपुर : नवरुणा कांड की जांच कर रही सीबीआइ के अधिकारी गुरुवार को चक्रवर्ती लेन पहुंचे. सीबीआइ अतुल्य चक्रवर्ती के एक पड़ोसी से पूछताछ करने के लिए नोटिस तामिला करा कर लौट गयी. हालांकि इस मसले पर सीबीआइ के अधिकारी ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.बताया जाता है कि नवरुणा कांड की गुत्थी […]
मुजफ्फरपुर : नवरुणा कांड की जांच कर रही सीबीआइ के अधिकारी गुरुवार को चक्रवर्ती लेन पहुंचे. सीबीआइ अतुल्य चक्रवर्ती के एक पड़ोसी से पूछताछ करने के लिए नोटिस तामिला करा कर लौट गयी. हालांकि इस मसले पर सीबीआइ के अधिकारी ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.बताया जाता है कि नवरुणा कांड की गुत्थी सुलझाने में मदद करनेवालों को 10 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा के अगले दिन सीबीआइ के जवाहरलाल रोड स्थित चक्रवर्ती लेन पहुंचने से बड़ी कार्रवाई होने की संभावना जतायी जा रही हैं. दीपावली से पूर्व सीबीआइ के दो अधिकारी मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. वे नगर थाने की पुलिस की मदद से नोटिस तामिला कराने के लिए चक्रवर्ती लेन पहुंचे थे. लेकिन, जिनको वे नोटिस देने गये थे,उनसे मुलाकात नहीं हो पायी थी. इसके बाद सीबीआइ वापस लौट गयी थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए