मुआवजे के लिए अखाड़ाघाट पुल पर हंगामा, जाम में फंसे दो की गयी जान
मुजफ्फरपुर : अहियापुर के शेखपुर (माई स्थान) में बुधवार की रात बाइक व स्कूटी की टक्कर में प्रेम कुमार (50) की मौत हाे गयी थी. गुरुवार की सुबह मुआवजे के लिए परिजन व स्थानीय लोगों ने शहर की लाइफ लाइन अखाड़ाघाट पुल को करीब पांच घंटे जाम कर दिया. इस दौरान समय से एसकेएमसीएच नहीं […]
मुजफ्फरपुर : अहियापुर के शेखपुर (माई स्थान) में बुधवार की रात बाइक व स्कूटी की टक्कर में प्रेम कुमार (50) की मौत हाे गयी थी. गुरुवार की सुबह मुआवजे के लिए परिजन व स्थानीय लोगों ने शहर की लाइफ लाइन अखाड़ाघाट पुल को करीब पांच घंटे जाम कर दिया. इस दौरान समय से एसकेएमसीएच नहीं पहुंचने के कारण मासूम समेत दो की जान चली गयी.
आपके शहर में
मिठनपुरा स्थित एक होटल से वाराणसी के रहने वाले युवक आनंद कुमार को बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से एसकेएमसीएच ले जाया जा रहा था. अस्पताल पहुंचने में देर हो गयी और डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं, कुढ़नी की रहने वाली विमला देवी अपनी पांच माह की बच्ची को एक निजी अस्पताल से एसकेएमसीएच ले जा रही थीं. एंबुलेंस जाम में फंस गया और बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए