मुजफ्फरपुर : परीक्षा फॉर्म घटे, विवि ने छात्रों से डाउनलोड करने को कहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2019 8:39 AM
मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में फिर से परीक्षा फॉर्म खत्म हो गया है. पीजी विभाग और कॉलेजों में स्नातक पार्ट वन व टू और पीजी का परीक्षा फॉर्म भरा जा रहा है. कई जगह फॉर्म खत्म हो गया. छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करने को कहा गया है. एलएस कॉलेज के […]
मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में फिर से परीक्षा फॉर्म खत्म हो गया है. पीजी विभाग और कॉलेजों में स्नातक पार्ट वन व टू और पीजी का परीक्षा फॉर्म भरा जा रहा है. कई जगह फॉर्म खत्म हो गया. छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करने को कहा गया है.
एलएस कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ निकेश कुमार व छात्र रमण कुमार ने कुलसचिव से मिल कर पीजी विभाग और कॉलेजों को परीक्षा फॉर्म उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. कहा, कुछ ही छात्रों को परीक्षा फॉर्म उपलब्ध कराया गया है. कुछ छात्र वेबसाइट से डाउनलोड करेंगे, तो वह अलग हो जायेगा. एक ही परीक्षा में दो तरह का एडमिट कार्ड हो जायेगा, जो उचित नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










