आर्केस्ट्रा में गोली लगने से युवक की मौत, 15 घंटे महुआ रोड जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2019 3:02 AM
मनियारी : थाना क्षेत्र के महुआ-मुजफ्फरपुर रोड पर मरीचा चौक के पास मंगलवार की देर रात आर्केस्ट्रा में हवाई फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पूर्व पंसस रघुनाथ सहनी के पुत्र अभिषेक कुमार (17) के रूप में की गयी. घटना की सूचना मिलते ही लोग आक्रोशित हो […]
मनियारी : थाना क्षेत्र के महुआ-मुजफ्फरपुर रोड पर मरीचा चौक के पास मंगलवार की देर रात आर्केस्ट्रा में हवाई फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पूर्व पंसस रघुनाथ सहनी के पुत्र अभिषेक कुमार (17) के रूप में की गयी. घटना की सूचना मिलते ही लोग आक्रोशित हो गये और देर रात करीब दो बजे मरीचा चौक को जाम कर दिया. लोग आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बड़े वाहन बाघी चौक से होते हुए रामपुर बलड़ा बाजार होकर कच्ची पक्की होकर गुजरने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










