पीआइसीयू में तीन बच्चों की मौत

Updated at : 24 Sep 2019 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
पीआइसीयू में तीन बच्चों की मौत

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच के पीआइसीयू में इलाज के दौरान तीन बच्चों की मौत रविवार की रात व सोमवार की सुबह हो गयी. बच्चे औराई राजखंड की आरती कुमारी, बेतिया गोपालपुर के दीपक कुमार, सीतामढ़ी डुमरा की चांदनी कुमारी थी. चांदनी और दीपक को गंभीर हालत में 21 सितंबर को भर्ती कराया गया था, जबकि आरती […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच के पीआइसीयू में इलाज के दौरान तीन बच्चों की मौत रविवार की रात व सोमवार की सुबह हो गयी. बच्चे औराई राजखंड की आरती कुमारी, बेतिया गोपालपुर के दीपक कुमार, सीतामढ़ी डुमरा की चांदनी कुमारी थी. चांदनी और दीपक को गंभीर हालत में 21 सितंबर को भर्ती कराया गया था, जबकि आरती को 22 सितंबर को भर्ती किया गया था.

चांदनी के मामा जितेंद्र कुमार ने बताया है कि उसको एक सप्ताह से बुखार और चमकी हुआ था. हालत बिगड़ने पर एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान डॉक्टर ने रीढ़ में पानी भरने के बारे में बताया था. दीपक के चाचा राजू प्रसाद ने बताया है कि चमकी बुखार होने के कारण डॉक्टर ने बेतिया से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन