कौशल विकास योजना लिखी गाड़ी से मिली शराब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Sep 2019 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

मोतीपुर : प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना लिखी मिनी ट्रक से 20 लाख की शराब मिली है. पुलिस ने शनिवार की देर रात एनएच किनारे थाना क्षेत्र के नरियार स्थित लाइन होटल मोगा ढाबा पर लगी गाड़ी को पकड़ा. जांच के दौरान गाड़ी पर लोड 210 कार्टन विदेशी शराब मिली. पुलिस ने चालक अलीगढ़ के नाजिर […]
विज्ञापन
मोतीपुर : प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना लिखी मिनी ट्रक से 20 लाख की शराब मिली है. पुलिस ने शनिवार की देर रात एनएच किनारे थाना क्षेत्र के नरियार स्थित लाइन होटल मोगा ढाबा पर लगी गाड़ी को पकड़ा. जांच के दौरान गाड़ी पर लोड 210 कार्टन विदेशी शराब मिली.
पुलिस ने चालक अलीगढ़ के नाजिर खान को गिरफ्तार कर लिया. बरामद शराब हरियाणा निर्मित है. ट्रक से पुलिस ने गाड़ी का एक और नम्बर प्लेट बरामद किया है. शराब को छिपाने के लिए बोरे में फोम रखकर चारों तरफ से शराब को ढंक कर रखा गया था. गिरफ्तार चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है.
थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि देर रात गश्तीदल अपनी ड्यूटी पर था. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मोग ढाबे पर लगी गाड़ी में शराब है. पुलिस ने ढ़ाबे पर लगी कई गाड़ियों की तलाशी ली. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना लिखी इस गाड़ी पर पुलिस को शक नहीं हुआ. पर थानाध्यक्ष के निर्देश पर जब गश्तीदल ने गाड़ी की तलाशी ली तो अचंभित रह गई. गाड़ी के भीतर 210 कार्टन विदेशी शराब लदे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




