कथैया में बच्चा चोर की अफवाह पर दो को पीटा, थाने पर हमला, तोड़फोड़
मोतीपुर : कथैया थाना क्षेत्र के ठिकहां चौक पर बुधवार को बच्चा चोर के संदेह में भीड़ ने मानसिक रूप से कमजोर महिला व भीख मांग कर गुजारा करनेवाले अधेड़ को पीट दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनाें को भीड़ से बचा कर अपने अभिरक्षा में लिया. इस पर आक्रोशित लोगों ने […]
मोतीपुर : कथैया थाना क्षेत्र के ठिकहां चौक पर बुधवार को बच्चा चोर के संदेह में भीड़ ने मानसिक रूप से कमजोर महिला व भीख मांग कर गुजारा करनेवाले अधेड़ को पीट दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनाें को भीड़ से बचा कर अपने अभिरक्षा में लिया. इस पर आक्रोशित लोगों ने थाने पर जम कर हंगामा किया.
आपके शहर में
दोनों को उनके हवाले करने की मांग करने लगे. पुलिस के इनकार करने पर भीड़ ने थाने पर हमला बोल दिया. पुलिस जीप में तोड़फोड़ की. गाड़ी का शीशा तोड़ दिया. हंगामा बढ़ता देख बरुराज व जैतपुर पुलिस को मौके पर बुलाया गया. उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. मामले में पुलिस ने िठकहां कोठी के अजीत कुमार व रंजीत महतो को िगरफ्तार िकया है. इसके अलावा आधा दर्जन लोगोंको हिरासत में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए