चमकी बुखार : गया में एक बच्ची मुजफ्फरपुर में एक बच्चे की मौत

Updated at : 08 Jul 2019 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
चमकी बुखार : गया में एक बच्ची मुजफ्फरपुर में एक बच्चे की मौत

गया/मुजफ्फरपुर. मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज करा रहे चमकी बुखार के एक और संदिग्ध बच्ची की मौत रविवार को हो गयी. वहीं, रविवार को एसकेएमसीएच में भी सीतामढ़ी सोनबरसा के पांच वर्षीय मो अरमान की मौत हो गयी. मगध मेडिकल में रविवार की सुबह वजीरगंज के कुलवीर गांव की रहनेवाली अमृता कुमारी की मौत हो […]

विज्ञापन
गया/मुजफ्फरपुर. मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज करा रहे चमकी बुखार के एक और संदिग्ध बच्ची की मौत रविवार को हो गयी. वहीं, रविवार को एसकेएमसीएच में भी सीतामढ़ी सोनबरसा के पांच वर्षीय मो अरमान की मौत हो गयी. मगध मेडिकल में रविवार की सुबह वजीरगंज के कुलवीर गांव की रहनेवाली अमृता कुमारी की मौत हो गयी. तत्काल में 11 संदिग्ध बच्चों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है.
अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को बेलागंज एरकी के रहनेवाला कृष कुमार व कोंच के विमलेश कुमार की मौत इलाज के दौरान हो गयी थी. इससे पहले चार जुलाई को डुमरिया के संदीप कुमार, तीन को टनकुप्पा के सागर कुमार, दो जुलाई को बतूरा औरंगाबाद के अमित कुमार की मौत इलाज के दौरान हो चुकी है. अब तक जांच के लिए भेजे सैंपल की रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन को नहीं मिल पायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन