पानी संकट पर एमडीडीएम के पास सड़क जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : पानी संकट से जूझ रहे वार्ड 36 के वीसी लेन स्थित स्लम बस्ती के लोगों ने रविवार की शाम को एमडीडीएम कॉलेज पास मिठनपुरा पानी टंकी चौक जाने वाले मुख्य सड़क को टायर जलाकर जाम कर दिया. करीब तीन घंटे तक लोगों ने सड़क जाम रखा. जाम करने वाले मुकेश कुमार, अभिषेक, रघुनाथ […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : पानी संकट से जूझ रहे वार्ड 36 के वीसी लेन स्थित स्लम बस्ती के लोगों ने रविवार की शाम को एमडीडीएम कॉलेज पास मिठनपुरा पानी टंकी चौक जाने वाले मुख्य सड़क को टायर जलाकर जाम कर दिया. करीब तीन घंटे तक लोगों ने सड़क जाम रखा. जाम करने वाले मुकेश कुमार, अभिषेक, रघुनाथ श्रीवास्तव, नंद किशोर आदि ने बताया कि हमलोगों के यहां एक सप्ताह से पानी संकट की स्थिति है. कोई सुनने को तैयार नहीं है. शहर के विधायक नगर विकास मंत्री है, लेकिन उनके नगर के लोग पीने के पानी की बूंद को तरस रहे हैं.
पार्षद, नगर आयुक्त कोई सुनने को तैयार नहीं है. अमीर लोग घर में समरसेबल लगवा लिये, लेकिन हम गरीब कहां जाये. कई किमी दूर जाकर घर का काम के लिए पानी लाते है. पीने के लिए पानी खरीदते हैं, लेकिन हम कितने दिन ये बस करेंगे. हम लोगों के पास इतने पैसे नहीं, हम रोज पानी खरीदकर पीये. इस भीषण गर्मी में हमलोग कैसे जी रहे हैं, ये हम ही जानते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










