जगह नहीं मिलने पर पवन एक्सप्रेस के इंजन पर परीक्षार्थियों ने जमाया कब्जा
Updated at : 24 Jun 2019 7:08 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : दरभंगा से लोकमान्य तिलक जानेवाली पवन एक्सप्रेस में रविवार को पॉलिटेक्निक का परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों ने अपना कब्जा जमा लिया. बोगी में जगह नहीं मिलने से दर्जनों की संख्या में परीक्षार्थी ट्रेन के इंजन पर जाकर चढ़ गये. इस वजह से चालक ने ट्रेन को आगे बढ़ाने से मना कर दिया. […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : दरभंगा से लोकमान्य तिलक जानेवाली पवन एक्सप्रेस में रविवार को पॉलिटेक्निक का परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों ने अपना कब्जा जमा लिया. बोगी में जगह नहीं मिलने से दर्जनों की संख्या में परीक्षार्थी ट्रेन के इंजन पर जाकर चढ़ गये. इस वजह से चालक ने ट्रेन को आगे बढ़ाने से मना कर दिया.
यह देखते हुए तैनात आरपीएसएफ मोर्चा संभालते हुए परीक्षार्थियों को वहां से खदेड़ दिया. तब जाकर परीक्षार्थियों ने स्लीपर बोगी में अपना कब्जा जमा लिया. परीक्षा की पूर्व से सूचना पर आरपीएफ दोपहर से ही माेर्चा संभाले हुए था.
शहर के 20 केंद्रों पर परीक्षा खत्म होने के साथ ही परीक्षार्थियों का हुजूम प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ने लगा. हाजीपुर रूट के ज्यादा परीक्षार्थी होने के वजह से वह पवन एक्सप्रेस का इंतजार करने लगे. इसी बीच एनाउंस किया गया कि प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पवन एक्सप्रेस आ रही है. सभी परीक्षार्थी एक नंबर प्लेटफॉर्म से तीन नंबर पर लाइन पार करके जाने लगे. ट्रेन के आते ही सभी हर बोगी में घुसने का प्रयास करने लगे.
पूर्व से जनरल बोगी में जगह नहीं होने के वजह से वह स्लीपर बोगी में घुसने लगे. वहीं वहां भी जगह नहीं मिलने के वजह से वह इंजन पर जाकर चढ़ गये. मौके पर तैनात आरपीएफ ने यात्रियों को किसी तरह वहां से हटा कर बोगी में भेजा. अधिक भीड़ होने से कंफर्म सीट वाले यात्री बोगी में नहीं चढ़ सके. इस वजह से उनकी ट्रेन छूट गयी. ट्रेन के जाने तक वहां अफरातफरी का माहौल रहा. वहीं कई यात्रियों का सामान भी प्लेटफॉर्म पर छूट गया.
आम्रपाली, पोरबंदर सहित सवारी गाड़ी में भी कब्जा. परीक्षा से छूटने के बाद परीक्षार्थियों काे पहली गाड़ी पोरबंदर एक्सप्रेस मिली. इसमें सैकड़ों रवाना हुए. वहीं इसके बाद सभी आम्रपाली एक्स का इंतजार करने लगे.
ट्रेन के आने के साथ ही परीक्षार्थी एसी बोगी में कब्जा जमाने का प्रयास किया. लेकिन वहां मौजूद आरपीएफ ने परीक्षार्थियों को अंदर बोगी से जाकर निकाला. कई बार भीड़ के बेकाबू होने के वजह से उन्हें थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी.
कोच इंडिकेशन बोर्ड की गलत सूचना से मची अफरातफरी
मुजफ्फरपुर. कोच इंडिकेशन बोर्ड के गलत सूचना देने के वजह से रक्सौल से हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस के यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहाैल हो गया. यात्री ट्रेन की बोगी में खोजने को लेकर इधर उधर दौड़ने लगे. कोच इंडिकेशन बोर्ड के मुताबिक एसी बोगी के समीप जनरल बोगी लगा था. वहीं सभी बोगी के बारे में गलत जानकारी दिया गया था. यात्रियों ने बताया कि इस तरह की लापरवाही के वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




