बूंदाबांदी के साथ देर रात मॉनसून ने दी आहट

मुजफ्फरपुर : शनिवार को पूरे दिन तपिश के बाद देर रात हुई बारिश ने राहत दी. आसमान में बादल के डेरा जमाने से अगले दो तीन में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग ने 22 जून तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जाहिर की है. हालांकि यह प्री मॉनसूप बारिश है. […]
मुजफ्फरपुर : शनिवार को पूरे दिन तपिश के बाद देर रात हुई बारिश ने राहत दी. आसमान में बादल के डेरा जमाने से अगले दो तीन में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग ने 22 जून तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जाहिर की है. हालांकि यह प्री मॉनसूप बारिश है.
सुबह से ही धूप खिलने के साथ तेज गर्मी का अहसास हाेने लगा. दोपहर तक धूप की तेजी बनी हुई रही. उत्तर बंगाल की खाड़ी पर और गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर व्यापक वर्षा की स्थिति के कारण दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों को कवर किया है. इसके कारण अगले 48 घंटे में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड व बिहार के शेष हिस्से में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










