चमकी बुखार से आठ और बच्चों की मौत, 32 बच्चे भर्ती

Updated at : 20 Jun 2019 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
चमकी बुखार से आठ और बच्चों की मौत, 32 बच्चे भर्ती

समस्तीपुर व मधुबनी में भी एक-एक की गयी जान मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार में चमकी बुखार का कहर जारी है. लगाता 19वें दिन बुधवार को भी एसकेएमसीएच में सात व केजरीवाल अस्पताल में एक बच्ची की जान चली गयी. दूसरी ओर, भर्ती होने वाले बच्चों का भी आंकड़ा घटने का नाम नहीं ले रहा है. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर व मधुबनी में भी एक-एक की गयी जान

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार में चमकी बुखार का कहर जारी है. लगाता 19वें दिन बुधवार को भी एसकेएमसीएच में सात व केजरीवाल अस्पताल में एक बच्ची की जान चली गयी. दूसरी ओर, भर्ती होने वाले बच्चों का भी आंकड़ा घटने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 24 घंटे के अंदर एसकेएमसीएच व केजरीवाल में 32 नये बच्चों को भर्ती किया गया.

एसकेएमसीएच में जहां 24 बच्चे भर्ती किये गये, वहीं केजरीवाल अस्पताल में आठ बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों के आने का सिलसिला नहीं रुकने को लेकर एसकेएमसीएच के कैदी वार्ड खाली करा दिया गया है. उसमेंबच्चों के लिए पीआइसीयू बनाया गया है, जिसमें 19 बेड लगाये गये हैं.

बाहर से पहुंची डॉक्टरों की टीम. पीड़ित बच्चों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए बुधवार को बाहर से भी कई

विशेषज्ञ एसकेएमसीएच पहुंचे. पीएमसीएच, डीएमसीएच, एम्स पटना व एम्स दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम बच्चों का इलाज कर रही है. अधीक्षक डॉ सुनील कुमार शाही ने कहा कि पांचों पीआइसीयू

में डॉक्टरों की टीम तैनात है. इसके साथ ही दवा भी उपलब्ध करा दी गयी है. अगर कोई दवा स्टॉक में नहीं है तो उसे स्थानीय स्तर से खरीदारी कर उपलब्ध करायी जा रही है.

इन बच्चों की गयी जान

बुधवार को सुबह मीनापुर नंदना गांव की पांच वर्षीय कंचन कुमारी, माधोपुर सुस्ता के अलीशाद रजा, मीनापुर प्रखंड के चांदपरना के चार वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार को इलाज के लिये भर्ती किया गया. लेकिन, एक घंटे के इलाज के दौरान इन सभी ने दम तोड़ दिया. जबकि गंजबाजार मीनापुर की छह वर्षीय अनुष्का कुमारी, जितौरा, गोपालपुर चकिया की दो वर्षीय नेहा कुमारी, केरमा कुढ़नी के छह वर्षीय साहिल कुमार, मधुबन कांटी की तीन वर्षीय बच्ची मुस्कान व कांटी मिठनसराय की ढाई साल की सलोनी की मौत दोपहर बाद हो गयी.

19 दिनों में 153 की मौत

एसकेएमसीएच व केजरीवाल अस्पताल में सुबह चार घंटे में 24 नये बीमार बच्चों को भर्ती किया गया है. एसकेएमसीएच व केजरीवाल मिलाकर 19 दिनों में अबतक 153 बच्चों की मौत हो चुकी है. इधर, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में अबतक 98 बच्चों की मौत की बात कही गयी है.

मधुबनी में चमकी बुखार से बच्ची की मौत, एक रेफर
मधुबनी : जिले के झंझारपुर में चमकी बुखार से पांच साल की एक बच्ची की मौत हो गयी. उसकी पहचान बेलाराही गांव निवासी सदाय के पांच वर्षीय पुत्री शीला कुमारी के रूप में की गयी है़ वहीं, एक अन्य मरीज में भी चमकी बुखार होने का लक्षण पाया गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा रेफर कर दिया गया है. यह बच्चा 11 साल के प्रिंस झा हैं जो फुलपरास सिजौलिया के अरविंद झा का पुत्र बताया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन