ePaper

मुजफ्फरपुर : केंद्रीय मंत्री की प्रेसवार्ता में स्वास्थ्य राज्य मंत्री व नगर विकास मंत्री ले रहे झपकी, दिखाये गये काले झंडे

Updated at : 17 Jun 2019 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : केंद्रीय मंत्री की प्रेसवार्ता में स्वास्थ्य राज्य मंत्री व नगर विकास मंत्री ले रहे झपकी, दिखाये गये काले झंडे

मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन की प्रेसवार्ता के दौरान राज्य मंत्री अश्विनी चौबे और नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा का झपकी लेते फोटो शाम को फेसबुक से लेकर व्हाट्स एप पर वायरल हो गया व तरह-तरह के कॉमेंट आने लगे. सवालों में उलझे अश्विनी चौबे, नहीं दे पाये जवाब केंद्रीय राज्य मंत्री […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन की प्रेसवार्ता के दौरान राज्य मंत्री अश्विनी चौबे और नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा का झपकी लेते फोटो शाम को फेसबुक से लेकर व्हाट्स एप पर वायरल हो गया व तरह-तरह के कॉमेंट आने लगे.
सवालों में उलझे अश्विनी चौबे, नहीं दे पाये जवाब
केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे मीडिया के सवालों में उस समय उलझ गये, जब पूछा गया कि बच्चों के सुधि लेने में इतनी देरी क्यों. मंत्री ने कहा कि हम जिस पद पर है, उसकी गरिमा व कई जिम्मेदारी है. ऐसा नहीं है कि हम बीमार बच्चों के बारे में नहीं सोच रहे थे.
सूबे के हेल्थ मिनिस्टर व अस्पताल के अधीक्षक से बात कर जानकारी ले रहे थे. मंत्री से जब यह पूछा गया है कि आपका बयान आया कि चुनाव की वजह से परेशानी हुई. जागरूकता अभियान सही नहीं चल पाया. इस बात को टालते हुए कहा कि छोटी-छोटी बात को मुद्दा बनाना ठीक नहीं है.
भाई को दिखाने को हाथ पकड़ा मंत्री जी झटक कर निकल लिये
एसकेएमसीएच पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे को मरीज के परिजनों का आक्रोश झेलना पड़ा.
निरीक्षण के दौरान पीआइसीयू तीन से निकलते ही शिशु वार्ड संख्या छह के सामने बेड पर पड़े मरीज शिवचंद्र चौधरी के भाई कैलाश कुमार ने अश्विनी चौबे का हाथ पकड़ लिया. उसने कहा कि पिछले दो महीने से उसका भाई अस्पताल में भर्ती है, उसका इलाज सही से नहीं हो रहा है, इसे देखें. तभी सुरक्षाकर्मी ने कैलाश का हाथ मंत्री जी के हाथ से छुड़ाया और उसे ढकेल दिया.
अस्पताल के गेट पर केंद्रीय मंत्री को दिखाये काले झंडे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को जन अधिकार पार्टी के युवा महानगर अध्यक्ष मो शाहिद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसकेएमसीएच के गेट पर काले झंडे दिखाये. काफिले को घेरने की कोशिश करते हुए मंत्री के विरोध में नारे भी लगाये गये. काफिले में मंत्री के अलावा स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, मंगल पांडेय, सुरेश शर्मा सहित कई अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन