सुरक्षा में तैनात हवलदार रहस्यमय ढंग से गायब
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह की सुरक्षा में तैनात एक हवलदार रहस्यमय ढंग से पिछले 20 दिन से गायब है. वहां तैनात दो महिला व एक पुरूष सिपाही ने बुधवार को नगर थाने पहुंच कर इसकी जानकारी थानेदार आेमप्रकाश को दी. बताया कि हवलदार प्रेम बैठा छपरा के मूल निवासी थे. वह लंबे समय से बालिका […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बालिका गृह की सुरक्षा में तैनात एक हवलदार रहस्यमय ढंग से पिछले 20 दिन से गायब है. वहां तैनात दो महिला व एक पुरूष सिपाही ने बुधवार को नगर थाने पहुंच कर इसकी जानकारी थानेदार आेमप्रकाश को दी. बताया कि हवलदार प्रेम बैठा छपरा के मूल निवासी थे. वह लंबे समय से बालिका गृह में तैनात थे. उनकी तैनाती पुलिस लाइन से नगर थाना के माध्यम से की गयी थी. बीस दिन पूर्व वह दवा लाने की बात कह कर बालिका गृह से निकले थे.
लेकिन आज तक वापस नहीं लौटे है. उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है. जानकारी मिलते ही नगर थानेदार ओम प्रकाश हरकत में आ गये. उन्होंने बालिका गृह पहुंच कर मामले की छानबीन की. वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की. पुलिस हवलदार प्रेम बैठा का सत्यापन करने के लिए छपरा जायेगी. साथ ही उसके मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल निकाल कर छानबीन होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










