सड़क हादसे में औराई के युवक की मौत,एक गंभीर

औराई : थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी राम लखन महतो के पुत्र संजीवन महतो(34) की मंगलवार की देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गयी. हादसा सीतामढ़ी जिले के सैदपुर प्रखंड के मेहसौल पेट्रौल पंप के सामने करीब साढ़े आठ बजे हुआ. औराई पंचायत के मुखिया पुत्र मो वशी ने बताया कि घटना में […]
औराई : थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी राम लखन महतो के पुत्र संजीवन महतो(34) की मंगलवार की देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गयी. हादसा सीतामढ़ी जिले के सैदपुर प्रखंड के मेहसौल पेट्रौल पंप के सामने करीब साढ़े आठ बजे हुआ. औराई पंचायत के मुखिया पुत्र मो वशी ने बताया कि घटना में संजीवन के साथ औराई विशनपुर गांव के ही मो अताफुल(50) भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
जख्मी अवस्था में सैदपुर पीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मो अताफुल को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. बताया गया कि संजीवन औराई के विशनपुर गाछी में शौचालय रिंग का निर्माण कर परिवार का भरण पोषण करता था. वह दो भाइयों में छोटा था. जबकि गंभीर रूप से जख्मी मो अताफुल नदाफ ताड़ी कारोबारी बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




