चेहरा बदलकर भी लोजपा ने वैशाली में बनाये रखा कब्जा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2019 2:21 AM
मुजफ्फरपुर : लोकतंत्र की जननी वैशाली की सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी ने चेहरा बदलकर भी लगातार दूसरी बार कब्जा बरकरार रखा है. यहां से सांसद रहे रमाकिशोर सिंह का टिकट काटकर गायघाट से भाजपा की विधायक रह चुकीं वीणा देवी पर भरोसा जताया, जिस पर वे पूरी तरह खरी उतरीं. वहीं दूसरी ओर राजनीति […]
मुजफ्फरपुर : लोकतंत्र की जननी वैशाली की सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी ने चेहरा बदलकर भी लगातार दूसरी बार कब्जा बरकरार रखा है. यहां से सांसद रहे रमाकिशोर सिंह का टिकट काटकर गायघाट से भाजपा की विधायक रह चुकीं वीणा देवी पर भरोसा जताया, जिस पर वे पूरी तरह खरी उतरीं. वहीं दूसरी ओर राजनीति के माहिर खिलाड़ी डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह जातीय समीकरण साधने में पूरी तरह चूक गये. यही वजह रही कि 2014 के चुनाव में लोजपा ने इस सीट पर 98797 वोट से जीत दर्ज की थी, तो 2019 में जीत का अंतर बढ़कर 234584 वोट हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










