आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्रह्मपुरा थाने पर हंगामा

मुजफ्फरपुर : ईरानी मुहल्ला के मीर हसन इमामबाड़ा के पास बुधवार की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार को ब्रह्मपुरा थाने पर जमकर हंगामा हुआ. पीड़ित पक्ष के लोगों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबा रही है. आक्रोशित लोगों ने मामले की जानकारी एसएसपी […]
मुजफ्फरपुर : ईरानी मुहल्ला के मीर हसन इमामबाड़ा के पास बुधवार की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार को ब्रह्मपुरा थाने पर जमकर हंगामा हुआ. पीड़ित पक्ष के लोगों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबा रही है. आक्रोशित लोगों ने मामले की जानकारी एसएसपी मनोज कुमार को दी.
एसएसपी ने थानेदार को अविलंब आरोपितों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. इसके बाद थानेदार रवि कुमार गुप्ता ने कोल्हुआ पैगंबरपुर इलाके से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को नगर थाने पर रखा गया है. आरोपितों में मनोवर अली व अमजद अली शामिल हैं. पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










