आज दिखेगा फोनी तूफान का असर, तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना

Updated at : 03 May 2019 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
आज दिखेगा फोनी तूफान का असर, तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना

मुजफ्फरपुर : मई की शुरुआत में ही गर्मी ने पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हालांकि, बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गयी है. गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह अधिकतम तापमान सामान्य से […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मई की शुरुआत में ही गर्मी ने पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हालांकि, बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गयी है. गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. पांच वर्षों में इस दिन कभी भी इतना तापमान नहीं रहा. चक्रवाती तुफान फनी का प्रभाव पश्चिम बंगाल से सटे जिले में दिखेगा. शुक्रवार की दोपहर से नरमी दिखेगी. इस दौरान तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है.

फनी शुक्रवार की दोपहर को ओडिशा व आंध्र प्रदेश केत ट पर दस्तक देगा. उस समुद्री तुफान का असर यूपी, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम,तमिलनाडु व पांडूचेरी तक दिखने को मिलेगा. तीन मई को दोपहर तक लैंडफॉल प्रक्रिया जारी रहने की बहुत संभावना है. लैंडफॉल के बाद सिस्टम उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ना जारी रखने की बहुत संभावना है.

पश्चिम बंगाल में 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में प्रवेश कर सकता है. उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और बंगलादेश में चार अप्रैल की शाम को साइक्लोनिक स्टॉर्मके रूप में हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने की संभावना है.

फनी तूफान का असर पूरे बिहार में दिखेगा. लेकिन बंगाल से सटे जिलों में इसका असर अधिक दिखने की संभावना है. तीन, चार मई तक इसका असर रहेगा. लेकिन, इसके बाद कमजोर होने की संभावना है.

डॉ गुलाब सिंह , मौसम वैज्ञानिक, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर

पिछले छह वर्ष के तापमान का रिकॉर्ड

दिनांक-वर्ष – अधिकतम-न्यूनतम

2 मई 2014-39.0-22.5

2 मई 2015-33.6-24.3

2 मई 2016-38.0-26.0

2 मई 2017-29.0-19.0

2 मई 2018-30.8-24.0

2 मई 2019-38.4-24.5

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन