युवक से मारपीट कर दस हजार रुपये छीने

मुजफ्फरपुर : बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रहे युवक से मारपीट कर बदमाशों ने दस हजार रुपये छीन लिये. शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये और एक अपराधी को पकड़ जमकर पिटाई कर दी. घटना गुरुवार की दोपहर अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल चौक की है. पीड़ित शेखपुर निवासी विकास कुमार […]
मुजफ्फरपुर : बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रहे युवक से मारपीट कर बदमाशों ने दस हजार रुपये छीन लिये. शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये और एक अपराधी को पकड़ जमकर पिटाई कर दी. घटना गुरुवार की दोपहर अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल चौक की है. पीड़ित शेखपुर निवासी विकास कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
उसने बताया कि एसबीआई बाजार समिति ब्रांच से दस हजार रुपये निकाल कर पैदल ही घर लौट रहा था. जीरोमाइल चौक के पास पहुंचने पर तीन अपराधियों ने उसे घेर लिया. मारपीट कर दस हजार रुपये छीन लिये. शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये.
मारपीट कर रहे एक अपराधी को पकड़ लिया गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस अारोपित को हिरासत में लेकर थाने ले गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. चौक पर लगे सीसीटीवी में मारपीट कर रहे तीनों लोगों की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










