निगम में तीन साल से इंजीनियर नहीं
Updated at : 05 Apr 2019 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

एक सहायक व कनीय अभियंता का पद रिक्त मुजफ्फरपुर : भू-जलस्तर के तेजी से नीचे जाने के कारण शहरी क्षेत्र में जल संकट के संकेत मिलने लगे हैं. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है. हैंडपंप सूखने के साथ नगर निगम के पंप से पानी की रफ्तार में भी कमी आ रही है, लेकिन तीन साल से […]
विज्ञापन
एक सहायक व कनीय अभियंता का पद रिक्त
मुजफ्फरपुर : भू-जलस्तर के तेजी से नीचे जाने के कारण शहरी क्षेत्र में जल संकट के संकेत मिलने लगे हैं. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है. हैंडपंप सूखने के साथ नगर निगम के पंप से पानी की रफ्तार में भी कमी आ रही है, लेकिन तीन साल से बिना मैकेनिकल इंजीनियर के चल रहे जलकार्य शाखा जल संकट से निपटने की कोई मुकम्मल तैयारी नहीं कर पा रहा है. वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर दो साल पहले 40-45 सबमर्सिबल (मिनी पंप) जगह-जगह लगाये गये थे. वह भी मैकेनिकल इंजीनियर के अभाव में खराब पड़ा है.
हालांकि, हालात से अवगत कराते हुए नगर आयुक्त संजय दूबे ने डीएम आलोक रंजन घोष को पिछले माह पत्र लिख एक सहायक व एक कनीय अभियंता की मांग की है. पीएचइडी से कनीय अभियंता को प्रतिनियुक्त नगर निगम में करने का आग्रह किया है. इससे पहले कई बार मेयर, उप मेयर व नगर आयुक्त ने डीएम व सरकार को इंजीनियर की प्रतिनियुक्ति के लिए पत्र लिख चुके हैं.
कलमबाग चौक पर पानी की बर्बादी : शहर के कलमबाग चौक पर दो दिनों से पाइपलाइन में लिकेज के कारण पानी की बर्बादी हो रही है. बीच चौक पर चंद्रलोक ब्रिज की तरफ जानेवाली रास्ते के मोड़ पर पानी बह रहा है. इसके अलावा चंद्रलोक ब्रिज के समीप भी पानी सड़क पर लगा है. शिकायत मिलने के बाद नगर निगम का जल कार्य शाखा पाइपलाइन इंस्पेक्टर को भेज शुक्रवार को मरम्मत कराने की बात कह रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




