आपसी विवाद में हुई मारपीट, महिला सहित चार जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के पटियासा जलाल गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. इसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. इस बाबत एक पक्ष के रघुनाथ सिंह ने गुरुवार को मेडिकल ओपी पुलिस को […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के पटियासा जलाल गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. इसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
इस बाबत एक पक्ष के रघुनाथ सिंह ने गुरुवार को मेडिकल ओपी पुलिस को बताया कि 29 मार्च की शाम वह घर पर थे. इसी दौरान पड़ोस के लोग गाली-गलौज करते हुए आ गये. मना करने पर मारपीट करने लगे. बचाने आये पत्नी, पतोहू व पुत्र को भी मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. पुलिस ने बताया कि बयान दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










