हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, मकान मालिक को पीटा

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के अयाचीग्राम में दाे मंजिले भवन के ऊपर से गुजर रहे एक लाख 32 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी. वहीं साथ में काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गये. इस घटना से आक्रोशित लोग हंगामा करने लगे. […]
मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के अयाचीग्राम में दाे मंजिले भवन के ऊपर से गुजर रहे एक लाख 32 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी. वहीं साथ में काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गये. इस घटना से आक्रोशित लोग हंगामा करने लगे.
उन्होंने मकान मालिक ललन प्रसाद सिंह की मौके पर जमकर धुनाई कर दी. उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. पिटाई से ललन प्रसाद सिंह भी घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया है. उनके सीने, पीठ व सिर में चोट लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




