वैशाली एक्सप्रेस का इंजन फेल, दो घंटे तक ट्रैक जाम से कई ट्रेनो ंका परिचालन बाधित

Updated at : 30 Mar 2019 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
वैशाली एक्सप्रेस का इंजन फेल, दो घंटे तक ट्रैक जाम से कई ट्रेनो ंका परिचालन बाधित

मुजफ्फरपुर : सहरसा से नयी दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस का इंजन शुक्रवार की दोपहर गोरौल स्टेशन पर फेल हो गया. इससे अप लाइन पर करीब दो घंटे तक परिचालन बाधित हो गया. ट्रेन के लोको पायलट ने इसकी सूचना गार्ड व संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी. आधे घंटे तक ट्रेन के नहीं खुलने […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सहरसा से नयी दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस का इंजन शुक्रवार की दोपहर गोरौल स्टेशन पर फेल हो गया. इससे अप लाइन पर करीब दो घंटे तक परिचालन बाधित हो गया. ट्रेन के लोको पायलट ने इसकी सूचना गार्ड व संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी.

आधे घंटे तक ट्रेन के नहीं खुलने पर यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर गार्ड का घेराव किया. आनन-फानन में इसकी सूचना संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी.
सूचना पर पहुंची टीम को इंजन ठीक करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. करीब दो घंटे बाद इंजन को ठीक कर रवाना किया गया. तब जाकर यात्रियों ने चैन की सांस ली. इस दौरान 18182 छपरा टाटा एक्सप्रेस,14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस,19710 कामाख्या एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं.
जानकारी के अनुसार, तकनीकी कारणों से वैशाली एक्सप्रेस सहरसा से ही 1.45 मिनट विलंब से खुली थी. लेकिन, ट्रेन अपनी रफ्तार पकड़ते हुए मुजफ्फरपुर अपने समय से करीब 45 मिनट विलंब पहुंची. मुजफ्फरपुर से ट्रेन खुलने के बाद गोरौल स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन रुक गयी. लोको पायलट ने ट्रेन को आगे बढ़ाने की कोशिश की.
लेकिन, ट्रेन आगे नहीं बढ़ी. गार्ड को भी समझ नहीं आया कि सिग्नल मिलने के बाद भी ट्रेन आगे क्यों नहीं बढ़ रही है. इस पर गार्ड ने लोको पायलट से संपर्क किया. तब जाकर पता चला कि ट्रेन का इंजन फेल हो गया है. गार्ड ने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी. स्टेशन मास्टर ने संबंधित विभाग को इंजन फेल के बारे में जानकारी दी.
सूचना के बाद भी कर्मचारियों के देर से पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. गार्ड ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत किया. यात्रियों ने बताया कि ट्रेन सहरसा से ही लेट चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन