सरैया : राष्ट्र विरोधी पोस्ट करने पर युवक हिरासत में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2019 9:23 AM

विज्ञापन

सरैया : थाना क्षेत्र के एक गांव में सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है.उससे पूछताछ की जा रही है. शनिवार की दोपहर वाट्सएप के जरिये संदेश फैलने के बाद लोग आक्रोश में आ गये. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत […]

विज्ञापन

सरैया : थाना क्षेत्र के एक गांव में सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है.उससे पूछताछ की जा रही है. शनिवार की दोपहर वाट्सएप के जरिये संदेश फैलने के बाद लोग आक्रोश में आ गये. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गयी. पारू अंचल इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में करजा पुलिस, जैतपुर ओपी पुलिस व सरैया पुलिस जांच में जुट गयी. देर शाम पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. गुप्त स्थान पर उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है.

सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिये गये युवक को गुप्त स्थान पर रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं, मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन