पुलिस हिरासत से हथकड़ी समेत आरोपित फरार

मीनापुर: चोरी के आरोप में पकड़ा गया विशाल राम शुक्रवार को पुलिस हिरासत से हथकड़ी सहित फरार हो गया. पुलिस को भनक मिलते ही चारों तरफ से घेराबंदी कर दी गयी, लेकिन वह नहीं मिला. आरोपित के फरार होने के बाद लोगों ने मीनापुर थाना पहुंच कर हंगामा किया. मो. सोहराब व जदयू नेता हामिद […]
मीनापुर: चोरी के आरोप में पकड़ा गया विशाल राम शुक्रवार को पुलिस हिरासत से हथकड़ी सहित फरार हो गया. पुलिस को भनक मिलते ही चारों तरफ से घेराबंदी कर दी गयी, लेकिन वह नहीं मिला. आरोपित के फरार होने के बाद लोगों ने मीनापुर थाना पहुंच कर हंगामा किया. मो. सोहराब व जदयू नेता हामिद रेजा टुन्ना ने पुलिस पर जान-बूझ कर आरोपित को छोड़ने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वे इसकी शिकायत डीजीपी व सीएम से करेंगे.
अपर थानाध्यक्ष मदन सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने उसे बनघारा गांव में पानी पीते देखा है. उसकी बहन के घर सहित अन्य जगहों पर छापेमारी की गयी है. विशाल कांटी थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव का रहने वाला है. उसने गत 13 जून की रात नेउरा बाजार स्थित सम्राट टेलर्स की दुकान का ताला तोड़ 50 हजार के कपड़े समेत
एक लाख की संपत्ति चोरी कर ली थी. दुकान के मालिक मो सत्तार ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. गुरुवार की रात नेउरा बाजार के लोगों ने चोरी के कपड़े बेचते विशाल को दबोच लिया था. जब मो सत्तार को मौके पर बुलाया गया, तो उसने चोरी के कपड़ों की पहचान की. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. रात भर विशाल पुलिस हाजत में बंद रहा. शनिवार की सुबह आठ बजे उसे शौच लगी. चौकीदार संजय कुमार के साथ उसे शौच के लिए भेजा गया. इसी दौरान चौकीदार को चकमा देकर वह वह चहारदीवारी से कूद कर भाग गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




