मजनुओं से परेशान छात्राओं ने लगायी सुरक्षा की गुहार

Updated at : 28 Jun 2014 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
मजनुओं से परेशान छात्राओं ने लगायी सुरक्षा की गुहार

मुजफ्फरपुर: नव नियुक्त एसएसपी जितेंद्र राणा के कमान संभालने के बाद शहर में जहां मजनुओं की की धर-पकड़ के लिए पुलिस अभियान चला रही है. वहीं दूसरी तरफ बीआरए बिहार विवि के पीजी हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं मजनूं के आतंक से परेशान हैं. खुद को असुरक्षित महसूस कर रही दर्जन भर से अधिक छात्रओं […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: नव नियुक्त एसएसपी जितेंद्र राणा के कमान संभालने के बाद शहर में जहां मजनुओं की की धर-पकड़ के लिए पुलिस अभियान चला रही है. वहीं दूसरी तरफ बीआरए बिहार विवि के पीजी हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं मजनूं के आतंक से परेशान हैं. खुद को असुरक्षित महसूस कर रही दर्जन भर से अधिक छात्रओं ने शुक्रवार को बीआरए बिहार विवि के अधिकारियों से लिखित शिकायत की है.

साथ ही सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगायी है. विवि के अध्यक्ष छात्राओं कल्याण, कुलसचिव व प्रोक्टर को दिये आवेदन में छात्रओं ने बताया कि एक सप्ताह से लगातार शाम में कुछ लड़के कैंपस व हॉस्टल की खिड़की पर पत्थर फेंकते हैं. जब छात्राएं खिड़की खोल कर देखती हैं तो अपशब्द बातें बोल कर छींटाकशी की जाती है. छात्राओं ने बताया कि पत्थर फेंकने वाले सभी लड़के हॉस्टल के आसपास दामुचक, खबरा व मझौलिया के रहने वाले हैं. इनमें कई विवि कर्मचारियों के पुत्र भी शामिल हैं. हालांकि, छात्रओं ने एक भी लड़के का नाम लिखित रूप में नहीं दिया है.

पुलिस अधिकारियों को लिखा पत्र: छात्रओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विवि प्रशासन ने पुलिस के वरीय अधिकारियों को पत्र लिख अविलंब कार्रवाई करने को कहा है. ताकि, हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को कॉलेज व ट्यूशन के लिए बाहर निकलने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन