मुजफ्फरपुर : शंटिंग के दौरान इंजन फेल दो घंटे तक परिचालन बाधित हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Feb 2019 9:37 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मुजफ्फरपुर से सियालदह जानेवाली सियालदह एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म पर प्लेस करने के दौरान ही इंजन फेल हो गया. इंजन फेल होते ही संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच उसे ठीक करने में जुट गये. करीब दो घंटे के बाद भी इंजन ठीक नहीं होने पर अधिकारियों ने दूसरे इंजन […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मुजफ्फरपुर से सियालदह जानेवाली सियालदह एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म पर प्लेस करने के दौरान ही इंजन फेल हो गया. इंजन फेल होते ही संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच उसे ठीक करने में जुट गये. करीब दो घंटे के बाद भी इंजन ठीक नहीं होने पर अधिकारियों ने दूसरे इंजन से जोड़ खराब इंजन को पास कराया. इस दौरान चारों रेलखंड पर परिचालन ठप हो गया.
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे सियालदह एक्सप्रेस को यार्ड से प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए इंजन लाया गया. इसी बीच प्वाइंट संख्या 146 के पास इंजन फेल हो गया. आनन-फानन में संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच इंजन को ठीक करने में जुट गये.
इस बीच कई बार इंजन चालू होकर बंद हो जा रहा था. मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक प्रियदर्शी राजीव व संबंधित विभाग के अधिकारी किसी तरह इंजन को ठीक करा परिचालन को सही करने में जुटे रहे. इधर, इंजन फेल होने से चारों रेलखंड पर परिचालन ठप हो गया. कइई छोटे-छोटे स्टेशनों पर ट्रेनें खड़ी हो गयीं.
इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. यात्रियों ने स्टेशनों पर हंगामा भी किया. करीब दो घंटे तक इंजन ठीक नहीं होने पर अधिकारियों ने दूसरे इंजन से ट्रेन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया. इस दौरान कर्मचारियों व अधिकारियों में अफरातफरी का माहौल रहा.
कांटी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोकने पर हंगामा
रक्सौल से पाटलिपुत्र जानेवाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को कपरपुरा स्टेशन पर करीब दो घंटे तक रोकने पर यात्रियों ने हंगामा किया. गुस्साये यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कार्यालय में तोड़फाेड़ की भी कोशिश की.
इस पर स्टेशन मास्टर ने यात्रियों को समझाया कि मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लाइन क्लियर नहीं होने के कारण ट्रेन को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है.
यात्रियों ने कहा कि ट्रेन को बिना कारण रोक दिया गया है. हमारे साथ इंटर के परीक्षार्थी हैं. समय पर नहीं पहुंचे, तो परीक्षा नहीं दे पायेंगे. दो घंटे तक ट्रेन के नहीं खुलने पर यात्री सड़क मार्ग से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




