ePaper

मुजफ्फरपुर : प्रेमी के धोखे से क्षुब्ध प्रेमिका ने खाया जहर

Updated at : 05 Feb 2019 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर :  प्रेमी के धोखे से क्षुब्ध प्रेमिका ने खाया जहर

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर : प्रेम में धोखा मिलने के बाद सामाजिक उपहास से परेशान एक युवती ने जीवन लीला समाप्त करने की ठान ली. फिलहाल वह जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रही है. मामला गायघाट थानाक्षेत्र के एक गांव की है. युवती एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती है. हालचाल पूछने वाले से गुहार […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर : प्रेम में धोखा मिलने के बाद सामाजिक उपहास से परेशान एक युवती ने जीवन लीला समाप्त करने की ठान ली. फिलहाल वह जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रही है. मामला गायघाट थानाक्षेत्र के एक गांव की है. युवती एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती है. हालचाल पूछने वाले से गुहार लगा रही है कि किसी तरह उसके दोषी प्रेमी को पकड़ कर जेल भेजा जाये. युवती ने दोषी प्रेमी व उसके परिजनों के विरुद्ध मेडिकल ओपी पुलिस को बयान दर्ज करायी है.

एक वर्ष से चल रहा था प्रेम-प्रसंग : शहर के कॉलेज में बीए की पढ़ाई के बाद छात्रा अपने घर रह कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी. उसी दौरान गांव के एक युवक से एक वर्ष पहले प्रेम हो गया. आपसी रजामंदी के बाद दोनों ने 26 अक्तूबर को कोर्ट में शादी कर ली. इसके बाद पास के मंदिर में भी शादी कर ली. युवक ने बहन की शादी करने के बाद अपने घर ले जाने की बात कही. इसके बाद दोनों अपने घर ही रह रहे थे. इस बीच फोन पर दोनों में बातें हो रही थीं.

तंग आकर युवती ने किया विषपान : सामाजिक उपहास से तंग आकर युवती ने रविवार की शाम अपनी जीवन लीला समाप्त करने की सोच ली. शाम को घर के कमरे में खुद को बंद कर वह विषपान कर ली. कमरे से कोई हलचल नहीं मिलने पर परिजनों ने युवती को कमरे से निकाल कर बेहोशी हालत में एसकेमएसीएच की इमरजेंसी में भर्ती कराया. जहां युवती का इलाज चल रहा है. ओपी प्रभारी जमादार ललन झा ने बताया कि युवती का बयान दर्ज कर लिया गया है. बयान की कॉपी संबंधित थाना को भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

सामाजिक उपहास के बाद हुई थी पंचायत

युवक ने अपनी शादी की बात दोस्तों व अन्य लोगों को बताया. इसके बाद गांव में शादी की बात आग की तरह फैल गयी. इस बाबत गांव में पंचायत भी बुलायी गयी. इसमें युवती को दोषी ठहराते हुए संबंध तोड़ने का दबाव डाला गया. नहीं मानने पर युवती व उसके परिजनों पर दबाव डालने लगे.

Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन