मुजफ्फरपुर : बादलों से घिरा आसमान चलने लगी पुरवा हवा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2019 7:47 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : पिछले एक सप्ताह से चल रही पछिया के बाद गुरुवार की सुबह से पुरवा हवा ने रुख कर लिया. सुबह आठ बजे तक आसमान साफ था और धूप खिली हुई थी. अचानक सुबह नौ बजे से पुरवा हवा चलने लगी, जिससे मौसम में बदलाव हो गया. आसमान में बादल घिरने लगा. इसके बाद […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : पिछले एक सप्ताह से चल रही पछिया के बाद गुरुवार की सुबह से पुरवा हवा ने रुख कर लिया. सुबह आठ बजे तक आसमान साफ था और धूप खिली हुई थी. अचानक सुबह नौ बजे से पुरवा हवा चलने लगी, जिससे मौसम में बदलाव हो गया. आसमान में बादल घिरने लगा. इसके बाद पूरे दिन बादल और धूप की आंख-मिचौनी चलती रही.

शाम ढलते ही ठंड में बढ़ोतरी हो गयी. न्यूनतम तापमान छह डिग्री व अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री रहा. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बिहार के जिलों में फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है. दिन में धूप नहीं निकलने से ठंड में और बढ़ोतरी होगी. कनकनी में भी इजाफा होगा. मौसम विभाग पूसा की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 21- 23 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 8 – 11 डिग्री के बीच रह सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन