मुजफ्फरपुर : पुलिस वर्दी में चेकिंग के नाम पर डीलर से 1.20 लाख की ठगी

Updated at : 29 Jan 2019 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : पुलिस वर्दी में चेकिंग के नाम पर डीलर से 1.20 लाख की ठगी

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के अखाड़ाघाट रोड में सोमवार को वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस की वर्दी में दो शातिरों ने डीलर से एक लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली. इस बाबत डीलर ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित हरि चौधरी दादर कोल्हुआ का पीडीएस डीलर हैं. हरि चौधरी ने […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के अखाड़ाघाट रोड में सोमवार को वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस की वर्दी में दो शातिरों ने डीलर से एक लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली. इस बाबत डीलर ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित हरि चौधरी दादर कोल्हुआ का पीडीएस डीलर हैं. हरि चौधरी ने बताया कि सोमवार को वह पिकअप से डिपो से तेल उठाने जा रहा था.

जैसे ही जीरोमाइल गोलंबर के पास पहुंचा, तो दो पुलिस की वर्दी में खड़े युवकों ने पिकअप रोक दिया. एक पुलिसकर्मी उसकी गाड़ी में बैठ गया. वह वाहन गलत साइड व बिना इंडिकेटर जलाये गाड़ी चलाने को लेकर धमकाने लगा. जैसे ही ओम बिल्डिंग के पास पहुंचा, तो पिकअप रोक दिया. पिकअप रोक कर बोला कि कितने रुपये हैं.

सभी जब्त कर थानाध्यक्ष को दे दिया जायेगा. रुपये कागजात दिखाने पर थाने से मिल जायेगा. इसके बाद रुपये लेकर अखाड़ाघाट रोड की ओर फरार हो गया. रुपये देने में आनाकानी करने पर हत्या करने की भी धमकी दी. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन