एइएस से दो और बच्चों की मौत

Updated at : 25 Jun 2014 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
एइएस से दो और बच्चों की मौत

मुजफ्फरपुर: एइएस से मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीमारी से मंगलवार को दो और बच्चे काल के गाल में समा गये. एसएमसीएच में औराई के गणोश दास के पुत्र दो वर्षीय लाल बाबू कुमार की मौत हो गई. वहीं केजरीवाल अस्पताल में वैशाली के मदीना गांव निवासी धर्मेद्र पासवान […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: एइएस से मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीमारी से मंगलवार को दो और बच्चे काल के गाल में समा गये. एसएमसीएच में औराई के गणोश दास के पुत्र दो वर्षीय लाल बाबू कुमार की मौत हो गई. वहीं केजरीवाल अस्पताल में वैशाली के मदीना गांव निवासी धर्मेद्र पासवान की सात वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी ने दम तोड़ दिया. इसे बुधवार को ही यहां भरती कराया गया था.

एसकेएमसीएच में तीन नये बच्चों को इलाज के लिए भरती कराया गया. वहीं, केजरीवाल में दो नये मरीजों को भरती कराया गया. कुल मिला कर मंगलवार को एइएस की चपेट में आये छह मासूम को भरती कराया गया था. इनमें एक बच्चे ने दम तोड़ दिया. मॉनसून की हल्की बारिश से लोग बीमारी में कमी आने व मौत का कहर समाप्त होने की उम्मीद कर रहे थे.

मगर ऐसा नहीं हुआ. बारिश के बाद भी मौत का सिलसिला थमा नहीं. उमस व गरमी अभी जारी है. बारिश के बाद उमस और बढ़ गयी है. इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रोज नये बच्चे भी आ रहे हैं, इनमें मौत भी हो रही है. इस कारण चिकित्सकों भी असमंजस की स्थिति कायम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन