मुजफ्फरपुर : मीनापुर में पिस्टल व कारतूस के साथ सात बदमाश गिरफ्तार] मुख्य सरगना रामबाबू सहनी फरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2019 6:08 AM
मुजफ्फरपुर : मीनापुर पुलिस ने शनिवार की रात धारपुर गांव में छापेमारी कर झोपड़ी में चल रहे स्प्रिट कारोबार काभंडाफोड़ किया. साथ ही सात बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने एक पिस्टल, दो कट्टा व 20 गोली भी बरामद की है. हालांकि, इस दौरान मुख्य सरगना स्पिरिट तस्कर रामबाबू सहनी फरार […]
मुजफ्फरपुर : मीनापुर पुलिस ने शनिवार की रात धारपुर गांव में छापेमारी कर झोपड़ी में चल रहे स्प्रिट कारोबार काभंडाफोड़ किया. साथ ही सात बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने एक पिस्टल, दो कट्टा व 20 गोली भी बरामद की है. हालांकि, इस दौरान मुख्य सरगना स्पिरिट तस्कर रामबाबू सहनी फरार हो गया.
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी थी. इसमें हथियार, गोली, स्प्रिट, छोटी-बड़ी गाड़ियां आदि शामिल हैं. फरार रामबाबू सहनी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा. रामबाबू सहनी स्प्रिट तस्कर है. उस पर पूर्व से भी शराब मामले में कई केस चल रहे हैं. तस्करी की जानकारी मिलने पर पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










