रामुजफ्फरपुर : मदयालु नगर स्टेशन पर महिला को छोड़ पति भागा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2019 6:03 AM
मुजफ्फरपुर : रामदयालु स्टेशन पर एक विवाहिता को अकेला छोड़ कर उसका पति भाग गया. वहां मौजूद स्थानीय लोगों की सूचना पर महिला थाना पुलिस ने वहां पहुंच कर उसे अपने साथ लेकर चली गयी. महिला उत्तर प्रदेश के भदोई जिले के नुरपुर की रहने वाली है. पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि […]
मुजफ्फरपुर : रामदयालु स्टेशन पर एक विवाहिता को अकेला छोड़ कर उसका पति भाग गया. वहां मौजूद स्थानीय लोगों की सूचना पर महिला थाना पुलिस ने वहां पहुंच कर उसे अपने साथ लेकर चली गयी.
महिला उत्तर प्रदेश के भदोई जिले के नुरपुर की रहने वाली है. पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक युवक से उसने प्रेम विवाह किया था. कुछ माह तक साथ रहने के बाद पति उसे अपने साथ लेकर आया था.
फिर रामदयालु स्टेशन पर चाय-पानी लाने की बात बोलकर भाग निकला. थानेदार ज्योति कुमारी ने बताया कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद पटना अल्पावास गृह भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










