प्रभात खबर का उपहार पाकर पाठकों के खिल गये चेहरे

Updated at : 24 Jun 2014 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर का उपहार पाकर पाठकों के खिल गये चेहरे

मुजफ्फरपुर: प्रभात खबर पाठकों के बीच अपनी पैठ व विश्वसनीयता जमाते हुए लगातार प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है. ‘प्रभात खबर’ धमाका 2014 के लकी विजेताओं को उपहार बांटने के चौथे दिन भी सोमवार को प्रभात खबर के कार्यालय में स्टॉल लगा कर उपहार बांटे गये. पाठकों के लिए यह निश्चित उपहार योजना है. […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: प्रभात खबर पाठकों के बीच अपनी पैठ व विश्वसनीयता जमाते हुए लगातार प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है. ‘प्रभात खबर’ धमाका 2014 के लकी विजेताओं को उपहार बांटने के चौथे दिन भी सोमवार को प्रभात खबर के कार्यालय में स्टॉल लगा कर उपहार बांटे गये.

पाठकों के लिए यह निश्चित उपहार योजना है. उपहार के लिए सोमवार को सुबह 10 बजे से ही कूपन के साथ पाठकों की भीड़ लगी थी. उपहार लेने के साथ पाठक अखबार की खूबियों व कमियों की भी चर्चा कर रहे थे. पाठकों ने बताया कि जब से मुजफ्फरपुर से प्रभात खबर का प्रकाशन शुरू हुआ है.

इसमें स्थानीय खबरों की संख्या बढ़ गयी है. अखबार में करंट खबरें रहती हैं. इससे बच्चे अखबार पढ़ कर सीख सकते हैं. उपहार पाकर पाठक बड़े खुश थे. पाठकों ने कहा कि अखबार पढ़ने के साथ-साथ प्रभात खबर हमें समय-समय पर उपहार भी दे रहा है. इससे पाठकों की रु चि और भी बढ़ रही है. उपहार वितरण का काम शाम चार बजे बंद करने की सूचना पूर्व से दी गयी थी. बावजूद कूपन लिए पाठकों की भीड़ समय के बाद भी काउंटर पर लगी रही. अंत में पाठकों के अनुरोध पर समय को बढ़ाया गया और उपहार वितरण किया गया.

हर पाठक के हाथ में था उपहार : उपहार लेने आये जयप्रकाश ने बताया, पिछले तीन साल से प्रभात खबर का नियमित पाठक हूं. इसका कंटेंट अच्छा लगता है. जरूरत है शिक्षा जगत की और खबरें व सूचनाएं देने की. बाकी हर पन्ना पठनीय होता है. परिवार के लोग भी बड़े चाव से पढ़ते हैं. उन्हें भी अखबार का टेस्ट अच्छा लगता है. जब कूपन भरा था तब मन में संकोच था कि क्या उपहार मिलेगा, पर जैसे ही वाटर जार मिला, तो चौंक गया. बड़ी खुशी हुई. परिवार वालों से मोबाइल पर खुशियां बांटी. चितरंजन शर्मा, राम ललित शर्मा, कामता प्रसाद ठाकुर, रमेश कुमार, गंगाधर प्रसाद, सुधीर कुमार व अब्दुल वारिस ने कहा कि इससे भी पहले प्रभात खबर के लकी कूपन में उन्हें कई अच्छे उपहार मिल चुके हैं. प्रभात खबर की ओर से यह दूसरा उपहार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन