प्रमोटेड छात्रों का विवि में हंगामा

Updated at : 24 Jun 2014 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
प्रमोटेड छात्रों का विवि में हंगामा

मुजफ्फरपुर: बीआरए बिहार विवि में वोकेशनल पार्ट वन व पार्ट टू के प्रमोटेड छात्रों ने जम कर हंगामा किया. वे सभी स्नातक पार्ट थर्ड का परीक्षा फॉर्म भरने की मांग कर रहे थे. आक्रोशित छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय को छोड़ कर प्रशासनिक भवन के सभी कार्यालयों से कर्मचारियों को बाहर निकाल कर उसे बंद करा […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: बीआरए बिहार विवि में वोकेशनल पार्ट वन व पार्ट टू के प्रमोटेड छात्रों ने जम कर हंगामा किया. वे सभी स्नातक पार्ट थर्ड का परीक्षा फॉर्म भरने की मांग कर रहे थे. आक्रोशित छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय को छोड़ कर प्रशासनिक भवन के सभी कार्यालयों से कर्मचारियों को बाहर निकाल कर उसे बंद करा दिया. कुलपति कार्यालय में भी ताला जड़ दिया.

हालांकि उस समय कुलपति कार्यालय में मौजूद नहीं थे. बाद में सभी छात्र कुलसचिव डॉ विवेकानंद शुक्ला से वार्ता के लिए पहुंचे, पर कुलसचिव ने बांकी कार्यालयों का ताला नहीं खुलने तक वार्ता से इनकार कर दिया. करीब एक घंटे बाद वे वार्ता के लिए तैयार हुए. वार्ता के दौरान कई बार दोनों पक्षों में बहस भी हुई. अंत में कुलसचिव ने छात्रों को पार्ट वन व पार्ट टू की विशेष परीक्षा व पार्ट थर्ड की परीक्षा उसके बाद लेने का आश्वासन दिया. तब जाकर मामला शांत हुआ.

विवि की कड़ाई से बढ़ी मुश्किल: विवि एक्ट के तहत स्नातक पार्ट वन व पार्ट टू की परीक्षा पास करने के बाद ही पार्ट थर्ड का परीक्षा फॉर्म भरने का प्रावधान है. विवि में वर्षो से इस नियम की धज्जी उड़ती रही है व प्रमोटेड छात्र भी पार्ट थर्ड की परीक्षा में शामिल होते रहे हैं. बीते माह कुलपति डॉ पंडित पलांडे की अध्यक्षता में हुई परीक्षा बोर्ड की बैठक में इस पर रोक लगाने का फैसला लिया गया. इस फैसले से उन छात्रों की मुश्किलें बढ़ गयी, जो पूर्व में पार्ट थर्ड की परीक्षा पास कर चुके हैं, पर पार्ट वन या पार्ट टू में प्रमोटेड हैं. इस मसले पर 21 जून को एक बार फिर परीक्षा बोर्ड की विशेष बैठक बुलायी गयी. इसमें छात्रों को राहत देते हुए पार्ट वन व पार्ट टू की विशेष परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया गया.

पार्ट वन व टू के प्रमोटेड छात्रों को भी राहत: सोमवार को पार्ट वन व पार्ट टू के प्रमोटेड छात्रों के हंगामा के बाद विवि प्रशासन ने उन्हें भी राहत देने का फैसला लिया है. अब पार्ट थर्ड की परीक्षा पास कर चुके प्रमोटेड छात्रों के लिए होने वाले पार्ट वन व पार्ट टू की विशेष परीक्षा में ये छात्र भी शामिल हो सकेंगे. विशेष परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद ही उन्हें पार्ट थर्ड की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जायेगी. यही नहीं प्रमोटेड छात्र विशेष परीक्षा पास करने के बाद इस वर्ष आयोजित होने वाली पार्ट थर्ड की परीक्षा में शामिल हो सके, इसके लिए पार्ट थर्ड की परीक्षा की तिथि भी बढ़ायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन