नो पार्किग जोन खाली कराने पर हंगामा

मुजफ्फरपुर: जंकशन के नो पार्किग जोन में लगी गाड़ियों को हटाये जाने पर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ. रेलवे के इस कदम को गलत करार देते हुए वाहन मालिकों ने करीब चार घंटे तक स्टेशन रोड को जाम कर दिया. आगजनी के साथ रेलवे के खिलाफ नारेबाजी भी की. इस दौरान गंदगी व जलजमाव से […]
मुजफ्फरपुर: जंकशन के नो पार्किग जोन में लगी गाड़ियों को हटाये जाने पर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ. रेलवे के इस कदम को गलत करार देते हुए वाहन मालिकों ने करीब चार घंटे तक स्टेशन रोड को जाम कर दिया.
आगजनी के साथ रेलवे के खिलाफ नारेबाजी भी की. इस दौरान गंदगी व जलजमाव से बजबजा रहे स्टेशन रोड पर दो तरफा गाड़ियों की कतारें लगी रही. ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
सड़क जाम होने के करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची नगर थाने की मोबाइल जीप ने जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन वाहन मालिक जंकशन के अशोक स्तंभ वाले परिसर (नो पार्किग जोन) में गाड़ी लगाने की जिद पर अड़े रहे. इसके बाद नगर थाने की पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की समस्या के समाधान के लिए आरपीएफ व जीआरपी पुलिस को भी मौके पर बुलायी, लेकिन आक्रोश को देखते हुए दोनों पुलिस को बैरंग वापस लौट जाना पड़ा.
प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान आरपीएफ व जीआरपी के पर वाहन चालकों को मारपीट करने व अवैध वसूली करने का आरोप भी लगाया. प्रदर्शनकारियों ने निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल के सीसीएम महबूब रब से मिल शिकायत करने की कोशिश भी की, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं होने के कारण शिकायत नहीं हो सकी.
मांग पूरी होने पर हटा जाम
दोपहर करीब ढ़ाई बजे विधि-व्यवस्था बिगड़ती देख जीआरपी ने पुन: प्रदर्शनकारियों के समीप पहुंच उन्हें काफी देर तक समझाने बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे लोग नहीं माने. इसके बाद जीआरपी पुलिस ने रेलवे को विधि-व्यवस्था का हवाला देते हुए तत्काल पार्किग का कोई व्यवस्था होने तक नो पार्किग जोन में ही गाड़ी खड़ा करने देने की बात कही. इसके बाद करीब तीन बजे सड़क को जाम कर रहे प्रदर्शनकारी पुन: नो पार्किग जोन में अपनी-अपनी गाड़ी को खड़ा कर जाम हटाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




