अगले सप्ताह चालू होगा माड़ीपुर रेल ब्रिज

Updated at : 22 Jun 2014 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
अगले सप्ताह चालू होगा माड़ीपुर रेल ब्रिज

मुजफ्फरपुर: माड़ीपुर रेल ओवरब्रिज बन कर तैयार हो गया है. इसे इस माह के अंतिम सप्ताह में लोगों के लिए चालू कर दिया जायेगा. रेल अधिकारियों की मानें तो पुल निर्माण का कार्य मई के अंत में पूरा कर लिया गया था. निर्माण के एक माह के बाद इसे आम लोगों के लिए खोला जायेगा. […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: माड़ीपुर रेल ओवरब्रिज बन कर तैयार हो गया है. इसे इस माह के अंतिम सप्ताह में लोगों के लिए चालू कर दिया जायेगा. रेल अधिकारियों की मानें तो पुल निर्माण का कार्य मई के अंत में पूरा कर लिया गया था.

निर्माण के एक माह के बाद इसे आम लोगों के लिए खोला जायेगा. बता दें कि लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से माड़ीपुर रेल ब्रिज का निर्माण कोलकाता की एक एजेंसी द्वारा कराया गया है. फिलहाल पुल का रंग-रोगन किया जा रहा है. यह कार्य भी दो से तीन दिन में पूरा कर लिया जायेगा.

पुल की मोटाई अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग है. पुल के बीच की मोटाई लगभग आठ से दस इंच व साइड की मोटाई लगभग छह से आठ इंच है. जानकारी हो कि पिछले साल अक्तूबर में ट्रेन हादसा में पुल क्षतिग्रस्त हो गया था. इसके बाद फरवरी 2014 में रेल ने टेंडर कर पुल निर्माण कार्य शुरू कराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन