मुजफ्फरपुर : अगवा गुलशन की हत्या समस्तीपुर में मिला शव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मस्तीपुर/मुजफ्फरपुर :चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा पुल के पास से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है. युवक की पहचान शिवहर जिले के तरियानी थाना के सोनवर्षा गांव निवासी शशिरंजन प्रसाद सिंह के पुत्र गुलशन उर्फ राजा के रूप में हुई है. वह बेगूसराय में मेडिकल की तैयारी करता था. मुजफ्फरपुर के अहियापुर निवासी […]
विज्ञापन
मस्तीपुर/मुजफ्फरपुर :चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा पुल के पास से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है. युवक की पहचान शिवहर जिले के तरियानी थाना के सोनवर्षा गांव निवासी शशिरंजन प्रसाद सिंह के पुत्र गुलशन उर्फ राजा के रूप में हुई है.
वह बेगूसराय में मेडिकल की तैयारी करता था. मुजफ्फरपुर के अहियापुर निवासी रिटायर्ड इंजीनियर कृष्णदेव प्रसाद का भतीजा है .
परिजनों का कहना है कि वह 12 दिसंबर से लापता था. इसकी प्राथमिकी तरियानी थाने में दर्ज है. घटना के बाद से ही युवक के बलहा गांव के मित्र पर संदेह था. जिसको लेकर चकमेहसी पुलिस से कई बार मदद भी मांगी गयी, लेकिन हर बार पुलिस ने अनदेखी की. इसके बाद परिजनों ने स्वयं नदी में गोता लगा कर खोजना शुरू किया.
रविवार को सोमनाहा पुल के पास से शव बरामद कर लिया गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव इतना फूल चुका था कि उसकी पहचान पा कर पाना मुश्किल हो रहा था. शव की पहचान मृतक के बड़े भाई अभिमन्यु प्रसाद सिंह ने कपड़े व शरीर के ढांचे को देख कर की.
घटना के बारे में बताया जाता है कि युवक 12 दिसंबर से चकमेहसी थाना के बलहा गांव के एक युवक के साथ आया था. इस मामले में लापता होने के साथ हत्या की आशंका को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज है. इस बाबत चकमेहसी पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में वैज्ञानिक जांच के बाद हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










