मुजफ्फरपुर : इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब देसी लेखकों की किताबें भी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2018 10:12 AM
मृत्युंजय मुजफ्फरपुर : एमआईटी और दूसरे इंजीनियरिंग काॅलेजों में अब देसी लेखकों व प्रकाशकों की किताबें ही छात्रों को पढ़ायी जायेंगी. एआईसीटीई ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स में यह व्यवस्था लागू की है. एआईसीटीई ने लेखकों की किताबों प्रकाशकों की सूची भी जारी कर दी है. इसमें बिहार के इंटर स्कूलों व सीबीएसई में पढ़ायी जानेवाली […]
मृत्युंजय
मुजफ्फरपुर : एमआईटी और दूसरे इंजीनियरिंग काॅलेजों में अब देसी लेखकों व प्रकाशकों की किताबें ही छात्रों को पढ़ायी जायेंगी. एआईसीटीई ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स में यह व्यवस्था लागू की है. एआईसीटीई ने लेखकों की किताबों प्रकाशकों की सूची भी जारी कर दी है. इसमें बिहार के इंटर स्कूलों व सीबीएसई में पढ़ायी जानेवाली आरडी शर्मा की एडवांस गणित भी शामिल है. अबतक काॅलेजों में विदेशी लेखकों की किताबें ही ज्यादा चलन में थीं.
एआईसीटीई ने इंजीनियरिंग काॅलेजों में बीटेक कर रहे छात्रों की पढ़ाई के लिए नयी कवायद की है. अब सिर्फ भारतीय लेखकों की किताबेंही छात्रों को पढ़ायी जायेंगी. इन किताबों के प्रकाशक भी हिन्दुस्तानी ही होंगे. एआईसीटीई ने किताबों के बदलने के लिए कमेटी बनायी थी. कमेटी की रिपोर्ट के बाद यह बदलाव किया गया है.
बेसिक साइंस कोर्स में लगी है आरडी शर्मा की किताब :
इंजीनियरिंग काॅलेजों में फर्स्ट ईयर में बेसिक साइंस कोर्स में आरडी शर्मा की किताब को जोड़ा गया है. कोर्स में एडवांस इंजीनियरिंग मैथेमेटिक्स फर्स्ट और सेकेंड में आरडी शर्मा की किताब पढ़ाई जायेगी. आरडी शर्मा की किताब इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले अनिवार्य रूप से पढ़ते हैं.
यूजीसी ने भी जारी किया है नोटिफिकेशन :
इंजीनियरिंग कॉलेजों में भारतीय लेखकों व प्रकाशकों की किताबों को पढ़ाये जाने की अधिसूचना विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने भी जारी कर दी है. अधिसूचना में आयोग ने कहा कि एआईसीटीई के द्वारा बनायी गयी कमेटी के फैसले के बाद यह बदलाव किया जा रहा है.
हिन्दी भाषा में भी मिलेंगी किताबें
भारतीय लेखकों की किताबें लागू होने के बाद अब इंजीनियरिंग की कई किताबें हिन्दी में भी उपलब्ध होंगी. इससे वैसे छात्र जिन्हें अंग्रेजी में पढ़ने में दिक्कत होती थी, वे आसानी से अध्याय को समझ लेंगे. एआईसीटीई का मानना है कि देसी लेखकों की किताबों में ही सारी चीजें मौजूद हैं तो विदेशी लेखकों की ओर जाने की हमें कोई जरूरत नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










