वसूली व मारपीट मामले में जमादार-चौकीदार सस्पेंड, समस्तीपुर के मवेशी व्यवसायी से वसूली का मामला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुशहरी : थाना क्षेत्र अंतर्गत गंडक नहर के तरौरा धीरणपट्टी पुल पर सोमवार की देर रात गश्ती कर रहे तीन चौकीदारों पर तरौरा व धीरणपट्टी के ग्रामीणों ने मवेशी व्यवसायी से पैसा लेने का आरोप लगा बंधक बना लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधक बने चौकीदार सोहन राम को वहां से थाने लाकर पूछताछ […]
विज्ञापन
मुशहरी : थाना क्षेत्र अंतर्गत गंडक नहर के तरौरा धीरणपट्टी पुल पर सोमवार की देर रात गश्ती कर रहे तीन चौकीदारों पर तरौरा व धीरणपट्टी के ग्रामीणों ने मवेशी व्यवसायी से पैसा लेने का आरोप लगा बंधक बना लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधक बने चौकीदार सोहन राम को वहां से थाने लाकर पूछताछ की, जबकि दो अन्य चौकीदार मौके से भाग गये़ इधर, मंगलवार को जांच के दौरान इस मामले में संलिप्तता पाये जाने पर जामादार सुधीर साह व चौकीदार सोहन राम को एसएसपी मनोज कुमार ने सस्पेंड कर दिया है.
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात तरौरा पुल पर तैनात चौकीदारों ने नहर के रास्ते बैलों को ले जा रहे समस्तीपुर के मवेशी व्यवसायी से जबरन वसूली की. विरोध करने पर व्यवसायी से मारपीट भी की.
व्यवसायी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तैनात चौकीदारों को घेरने की कोशिश की. दो चौकीदार भाग निकले. एक चौकीदार सोहन राम पकड़ा गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने में दी़ पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर चौकीदार को मुक्त कराया.
घायल व्यवसायी समस्तीपुर निवासी राजकुमार दास का इलाज पीएचसी में कराया गया. थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि तस्करी के शक पर देर रात चौकीदारों ने चार बैल के साथ जा रहे लोगों को रोका था. मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










