ePaper

फायरिंग कर साथी को भीड़ से छुड़ा कर ले भागे अपराधी

Updated at : 20 Nov 2018 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
फायरिंग कर साथी को भीड़ से छुड़ा कर ले भागे अपराधी

मुजफ्फरपुर : कलमबाग चौक पर सोमवार की सुबह पकड़े गये एटीएम फ्रॉड गिरोह के एक बदमाश को उसके साथी फायरिंग कर भीड़ से छुड़ा कर ले भागे. फायरिंग की घटना में गन्नीपुर निवासी किराना दुकानदार किशन कुमार व विक्की बाल-बाल बच गये. सूचना पर नगर डीएसपी मुकुल कुमार रंजन व काजीमोहम्मदपुर थानेदार मो. सुजाउद्दीन ने […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : कलमबाग चौक पर सोमवार की सुबह पकड़े गये एटीएम फ्रॉड गिरोह के एक बदमाश को उसके साथी फायरिंग कर भीड़ से छुड़ा कर ले भागे. फायरिंग की घटना में गन्नीपुर निवासी किराना दुकानदार किशन कुमार व विक्की बाल-बाल बच गये. सूचना पर नगर डीएसपी मुकुल कुमार रंजन व काजीमोहम्मदपुर थानेदार मो. सुजाउद्दीन ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की.
उन्होंने बैंक मैनेजर से पूछताछ की. अपराधियों का सुराग जुटाने के लिए वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला. इसमें बाइक सवार दो बदमाशों की तसवीर मिली. पुलिस इसके आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. किराना दुकानदार किशन ने बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
किशन कुमार ने बताया कि दो माह पहले अघोरिया बाजार चौक स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे निकासी के दौरान साइबर फ्रॉड बदमाशों ने झांसा देकर 33 हजार रुपये का चूना लगा दिया था. सोमवार की सुबह जब वह कलमबाग चौक पर घूम रहा था, तो साइबर फ्रॉड गिरोह के बदमाशों पर उसकी नजर पड़ी. उन्होंने उसे पकड़ना चाहा, तो बाइक सवार एक बदमाश वहां से भाग निकला.
वहीं दूसरे को उसने खदेड़ कर पकड़ लिया. इस बीच उनके कुछ दोस्त वहां पहुंच गये. सभी उससे पूछताछ कर रहे थे. इसी बीच अपाचे बाइक सवार दो बदमाश वहां आ धमके और उसके पैर के पास फायरिंग करते हुए अपने साथी छुड़ा कर छाता चौक की ओर भाग निकले.
टाइगर मोबाइल पर फायरिंग कर चुके हैं शातिर : बदमाशों ने पिछले साल मेंहदी हसन चौक पर टाइगर मोबाइल के जवान धर्मदेव व जितेंद्र पर फायरिंग की थी. इसमें दोनों बाल-बाल गच गये थे. कच्ची-पक्की चौक स्थित एसबीआई के एटीएम पर शातिरों ने सेना के जवान सुनील कुमार पर भी फायरिंग की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन