ePaper

रवीना टंडन के खिलाफ बिहार की अदालत में मामला दर्ज

Updated at : 15 Oct 2018 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
रवीना टंडन के खिलाफ बिहार की अदालत में मामला दर्ज

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के खिलाफ सोमवार को यहां एक मामला दर्ज किया गया है. पिछले हफ्ते शहर की उनकी यात्रा के दौरान कथित तौर पर सड़क यातायात में व्यवधान पैदा हुआ था जिले लेकर मामला दर्ज कराया गया है. वकील सुधीर कुमार ओझा ने मुख्य […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के खिलाफ सोमवार को यहां एक मामला दर्ज किया गया है. पिछले हफ्ते शहर की उनकी यात्रा के दौरान कथित तौर पर सड़क यातायात में व्यवधान पैदा हुआ था जिले लेकर मामला दर्ज कराया गया है.

वकील सुधीर कुमार ओझा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में रवीना टंडन और मुजफ्फरपुर निवासी एक पिता एवं पुत्र प्रणव कुमार और उमेश सिंह जिनके एक होटल का उद्घाटन 12 अक्टूबर को रवीना ने किया था, सीपीसी की धारा 156 (3) के तहत उक्त मामला दर्ज कराते हुए उनसे पुलिस को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई का निर्देश देने का आग्रह किया है. अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख आगामी 02 नवंबर तय की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन